Bareilly : मौसम ने दिनभर बदले रंग: कोहरा और धूप के बीच बादलों की आवाजाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में सोमवार को मौसम ने दिनभर कई रंग बदले। सुबह घने कोहरे और हल्की ठंड के साथ दिन की शुरुआत हुई। जिससे लोगों को हल्की ठिठुरन का सामना करना पड़ा। फिर जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप खिलने से ठंड में कमी आई और लोगों को राहत मिली। 

धूप निकलने के बाद भी हवाओं के कारण नमी का अहसास होता रहा। आंचलिक मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास होता रहेगा। दिन में धूप से राहत मिलेगी।

वहीं सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में धूप के साथ आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में सतर्क रहने और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

 

संबंधित समाचार