Stock Market Today : IT कंपनियों के दबाव में लुढ़के शेयर बाजार, गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। आईटी कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बिकवाली देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़क गया। सेंसेक्स 265.21 अंक की गिरावट के साथ 83,968.43 अंक पर खुला और 438 अंक तक टूट गया। 

सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट जारी रही और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 421.66 अंक या 0.50 प्रतिशत टूटकर 83,811.98 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 121.10 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 25,832.75 अंक पर आ गया। विश्लेषकों का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भी निवेशक और सतर्क हो गए हैं। 

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, मारुति सुजुकी इंडिया और सन फार्मास्यूटिकल्स के शेयर में गिरावट आई। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में तेजी दिखी। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट भी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.72 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 943.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 125.36 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की

 

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today: RBI रेपो रेट बरकरार रखने के बाद शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

संबंधित समाचार