टी20 विश्व कप : यूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हराया, आर्यांश शर्मा और शोएब ने जड़ा अर्धशतक
नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप डी मैच में शुक्रवार को यहां कनाडा को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। कनाडा को सात विकेट पर 150 रन पर रोकने के बाद यूएई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
यूएई के लिए आर्यांश शर्मा ने 53 गेंद में नाबाद 74 रन और शोएब खान ने 29 गेंद में नाबाद 51 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। कनाडा के लिए साद बिन जफर ने 14 रन देकर तीन विकेट लिये।
