आईपीएल 2026 : KKR के खिलाफ LSG ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कोलकाता। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम विरोधी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करते हैं। हमें अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है कि वो हमारे लिए वो काम करेंगे जिसकी जरूरत है। 

निश्चित तौर पर जब आप जीत हासिल करते हैं तो फिर टीम का माहौल काफी अच्छी हो जाता है। हमारा टॉप ऑर्डर काफी हैवी है, लेकिन मुझे उन पर पूरा भरोसा है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने अगर वो भी टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही करते। उन्होंने कहा कि टीम में सुनील नारायण की वापसी हुई है। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश):- मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एम सिद्धार्थ, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव। 

कोलकाता नाईट राइडर्स (एकादश):- अजिक्य रहाणे (कप्तान), फ़िन ऐलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, नवदीप सैनी और कार्तिक त्यागी।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Salman Khan Fitness: 60 की उम्र में फ्लॉन्ट किए रिप्ड एब्स, मातृभूमि शूट के बीच सलमान खान का फिटनेस अवतार 
यूएई के Nuclear Plant पर ड्रोन हमला पर भारत ने जताई गहरी चिंता,कहा - बेहद खतरनाक 
बिना हेलमेट चलाई मोटरबाइक ... फिर खुद चालान काटने की अपील , देवरिया के भाजपा विधायक ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की
मिशन 2027: आगामी चुनाव की रणनीति पर केंद्रित होगी राहुल गाँधी की यूपी की यात्रा, केरलम के बाद रायबरेली और अमेठी में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 
वाराणसी के काल भैरव में श्रद्धालुओं से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज; गुजरात निवासी से बदसुलूकी पर जांच के आदेश