Raebareli News: बम के धमाकों से गूंजा साहबगंज बाजार, महिला की मौत, तीन गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

रायबरेली, अमृत विचार। सलोन कोतवाली क्षेत्र में पटाखे के अवैध भण्डारण विस्फोट का मामला सामने आया है। विस्फोट में जिस घर के भीतर इसका भण्डारण किया गया था वह एक झटके में जमींदोर हो गया है। वहीं इसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। मौके पर एसपी रवि कुमार और एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने पहुंचकर जांच किया। साथ घायलों के बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया।

MUSKAN DIXIT (25)

मामला मामला सलोन थाना क्षेत्र के कराहिया पुलिस चौकी क्षेत्र के साहबगंज बाजार का है। यहाँ पटाखा लाइसेंसधारी फिरोज ने घर के भीतर पटाखे का अवैध भण्डारण किया था। देर रात इसी पटाखे में अज्ञात कारणों से विस्फोट हुआ तो पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घर मे मौजूद चार लोगों को गंभीर हालत मे अस्पताल लाया गया जहाँ फिरोज की मां को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीन का इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एक अन्य भी जख्मी था जिसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई है। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि फिरोज की लाइसेंसी दुकान है लेकिन उसने अपने घर में अवैध भंडारण किया था जिसकी वजह से आग लगी। मामले की जांच कराई जा रही है।

संबंधित समाचार