Bareilly : बारादरी में मेला देखने गईं चार लड़कियां रहस्यमयी हालात में लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी क्षेत्र से मेला देखने गईं चार लड़कियां रहस्यमय हालत में लापता हो गईं। चारों लड़कियों का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़कियों के गायब होने से उनके परिजन भी परेशान हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 से 14 साल की उम्र की चारों बच्चियां शहामतगंज की रहने वाली हैं। शनिवार रात वे सिकलापुर मेले गईं थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस खोजबीन में लग गई।

इंस्पेक्टर बरादारी धनंजय पाण्डेय ने बताया बच्चियों के फोटो सोशल मिडिया पर डालकर उनकी तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक बच्चियों का सुराग नहीं लग सका था। पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी हैं।

 

संबंधित समाचार