भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव: 16 से 28 तक आठ जिलों में होगा आयोजन, यूपी में दिखेगा भारत और नेपाल की दोस्ती का रंग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 28 फरवरी तक प्रदेश के आठ जिलों में किया जाएगा। 13 दिवसीय इस सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत 16-17 फरवरी को कुशीनगर से होगी, जबकि समापन 27-28 फरवरी को पीलीभीत में होगा। इसके अलावा सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में भी क्रमवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के विभिन्न जनपदों के प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शोभायात्राएं, कवि सम्मेलन और संगोष्ठियां आयोजित होंगी।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महोत्सव दोनों देशों की साझा विरासत और भाईचारे को सशक्त करेगा। कलाकारों की प्रस्तुतियां और जनभागीदारी इस आयोजन को विशेष बनाएंगी। महोत्सव में ‘एक जनपद एक उत्पाद’ प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही चित्रकला, रंगोली और छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ में अग्निवीर जीडी के लिए उमड़ा युवाओं का सैलाब,नौवें दिन 758 अभ्यर्थी हुए शामिल, देखें तस्वीरें

संबंधित समाचार