लखनऊ में अग्निवीर जीडी के लिए उमड़ा युवाओं का सैलाब,नौवें दिन 758 अभ्यर्थी हुए शामिल, देखें तस्वीरें
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेटियम में आयोजित भर्ती रैली के नौवें दिन शनिवार को गोंडा जिले के अंतर्गत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तथा बांदा जिले के अंतर्गत बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
8.jpg)
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए बुलाये गए 1022 अभ्यर्थियों में से 758 भर्ती रैली में शामिल हुए।
8.jpg)
9.jpg)
15 फरवरी को कन्नौज जिले के अंतर्गत छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा, हसेरन और महोबा जिले के अंतर्गत कुलपहाड़, चरखारी और महोबा की तहसीलों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
7.jpg)
यूं तो हमारे देश का इतिहास वीरों की गाथाओं से भरा पड़ा है, जब भी दुश्मन ने हमारे देश की ओर आंख उठाई बहादुर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति तक देकर सीमाओं की रक्षा की।
7.jpg)
8.jpg)
आज के दिन एक चित्र इसलिए प्रासंगिक हैं, क्योंकि युवाओं का बड़ा वर्ग जहां वेलेनटाइन डे पर अपनी प्रेमिकाओं को गुलाब देकर रिझा रहा था,
8.jpg)
8.jpg)
वहीं वीर बुंदेलों की धरती बांदा, महोबा के अलावा कन्नौज और गाेंडा के ये जवान देश की सीमाओं की रक्षा के लिए लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में अपने सीने की माप दे रहे थे।
8.jpg)
8.jpg)
शायद इन युवाओं की आंखों में प्रेमिका के साथ दिन बिताने के गुलाबी सपने नहीं पुलवामा का वो स्याह दृष्य तैर रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
