मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत: बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में एलएचबी कोच से संचालन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे ने यात्रियों के लिए सफर को और सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शनिवार से बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोचों का परिचालन शुरू हुआ, जिसे स्टेशन पर अधिकारियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

अधिकारियों ने बताया कि एलएचबी कोच पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं, क्योंकि दुर्घटना की स्थिति में डिब्बे एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते और इसमें एंटी-टेलीस्कोपिक तकनीक लगी होती है। डिस्क ब्रेक सिस्टम से ट्रेन तेज रफ्तार में भी कम दूरी में रोकी जा सकती है। ये कोच लंबे होने के कारण अधिक सीटें देते हैं और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम से यात्रा अरामदायक होती है।

 

संबंधित समाचार