कानपुर : पुलिस के डर से युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में पुलिस के डर से एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। करीब 25 फीसदी झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल्याणपुर कला निवासी कार चालक राहुल दीक्षित का पिछले महीने क्षेत्र के दबंग लोगों से विवाद हुआ था जिसकी रिपोर्ट उसने थाने में करा दी थी। मारपीट के इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

आरोप है कि विपक्षी उसे मुकदमा वापस लेने का दवाब बना रहे थे और क्षेत्रीय पुलिस को बात बात पर बुला लेते थे। इसी क्रम में बीती देर रात विपक्षियों ने पथराव की सूचना देकर पुलिस को बुला लिया जिस पर पुलिसकर्मियों ने पहुंच कर राहुल से थाने चलने को कहा। डर की वजह से राहुल घर के अंदर गया और खुद को आग लगा ली। 

मौके पर मौजूद पुलिसजनों ने तत्परता से आग बुझा कर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि शनिवार रात लगभग 09:30 बजे थाना कल्याणपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया है। 

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायल अवस्था में युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे आगे उपचार के लिये उर्सला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में घायल का प्राथमिक उपचार चल रहा है। उन्होने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि दिनांक 11/01/2026 को घायल पक्ष का विपक्षियों से विवाद हुआ था, जिसमें विपक्षीगण द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। 

इस घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कल्यानपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में कुल नौ अभियुक्त नामजद किए गए थे, जिनके विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। आज पुनः विपक्षीगण द्वारा घायल के साथ विवाद किए जाने की बात सामने आई है, जिससे आहत होकर मजरूब ने यह कदम उठाया। वर्तमान घटना के संबंध में उपलब्ध सभी प्रासंगिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा घायल के भाई से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP: महापुरुषों की तस्वीरें फिर दीवार पर लगीं...निलंबन के बाद भी प्रधानाध्यापिका की मौजूदगी पर उठे सवाल
Bhoot Bangla: सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार अक्षय कुमार, सामने आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट
प्रधानमंत्री ने की किसानों व श्रमिकों के हितों की रक्षा : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले नितिन नबीन
हारकर भी अफगानिस्तान ने रचा इतिहास... T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़ा भारत का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा रिकॉर्डः सूर्यकुमार यादव का धमाकेदार कप्तानी कमाल! धोनी को छोड़ दिया पीछे, अब निशाने पर युवराज सिंह