माह-ए-मुबारक : रमजान से पहले बरेली के हाफिजों की देश विदेश में हो रही मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चांद का दीदार होते ही 18 या 19 फरवरी से रमजान माह की शुरुआत हो जाएगी। रमजान में पांच वक्त की नमाज के अलावा तरावीह की विशेष नमाज होती है। तरावीह की नमाज ए हाफिज ए कुरान पढ़ाता है। ऐसे में मदरसा जमीयातुर्रजा के हाफिजों की देश के साथ विदेश में भी मांग की जा रही है।

जमात रज़ा-ए-मुस्तफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने बताया कि मथुरापुर स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी जमीयातुर्रजा से पढ़ाई करने वाले हाफिज की रमजान में अधिक मांग रहती है। ऐसे में रमजान की शुरुआत होने से पहले ही मदरसे से पढ़ने वाले आलिम और कारियों को देश विदेश के लोग रमजान में अपनी मस्जिदों के लिए नियुक्त कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यहां से हाफिज देश विदेश में रमजान के महीने में तरावीह पढ़ाने जाते हैं और सुन्नियों के अकीदे को महफूज करकर मसलके आला हजरत का पैगाम आम करते हैं। सलमान मियां ने बताया कि देश विदेश से लोग हाफिजों को लेकर रमजान शरीफ के लिए मरकज में लगातार संपर्क कर रहे हैं। आगे कहा कि दुबई, यूके, कनाडा, हालैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, श्रीलंका आदि देश में इस बार मदरसे के हाफिज तरावीह की नमाज पढ़ाने के लिए जाएंगे।

संबंधित समाचार