Agniveer Recruitment Exam: अग्निवीर बनने को 665 ने दी शारीरिक परीक्षा, आज इन जिलों पर होगी भर्ती रैली
लखनऊ, अमृत विचार : भर्ती कार्यालय लखनऊ की ओर से छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में रविवार को तीसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी की भर्ती रैली कराई गई। भर्ती के लिए 904 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 665 (73.56 फीसद) शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने 1.6 किमी दौड़, बीम (पुल-अप्स), 9-फीट का गढ्ढा कूदना और जिग-जिग बैलेंस जैसी शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। रैली में लखनऊ, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा जिलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
2.png)
एआरओ लखनऊ के तहत इन जिलों से आए अभ्यर्थियों में सेना में शामिल होने के लिए उत्साहित रहे और परीक्षा के लिए अपनी बारी का इंतजार करके प्रतिभा दिखाई। इसी तरह 9 फरवरी को बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा एवं फतेहपुर जिले के अंतर्गत आनेवाले सभी तहसीलों के अभ्यर्थी के बीच अग्निवीर तकनीकी श्रेणी की भर्ती रैली कराई जाएगी।
