बाराबंकी : PM कंपोजिट विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने लिया उत्साह से भाग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। विकासखंड सिरौलीगौसपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहरी में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व गणेश वंदना प्रस्तुत की। संचालन मनीष बैसवार ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रा प्रियांशी ने देवा श्री गणेशा, शिवानी व नरगिश ने राधा रानी तेरा श्याम दीवाना, बाल विवाह एवं प्रा.वि. किन्तुर द्वितीय की छात्राओं ने भुखमरी पर आधारित नाटक तथा ऐ वतन आबाद रहे की प्रस्तुति दी। 

खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम रहे। दौड़ जूनियर बालक वर्ग में सूरज प्रथम, अरुण द्वितीय, चंद्रेश तृतीय तथा प्राथमिक बालक वर्ग में फरहान प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, अंश तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में निवेदिता प्रथम, रश्मी द्वितीय, पारुल तृतीय रहीं।

लंबी कूद में चाहत प्रथम, अयान द्वितीय, अरुण तृतीय तथा भाला फेंक में आदित्य प्रथम रहे। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा, यूटा जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं जूनियर हाई स्कूल ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद ने पुरस्कृत किया। 

समापन पर प्रधानाध्यापक सतगुरु शरण ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया। कार्यक्रम में एआरपी रश्मि शुक्ला, प्रदीप महाजन, वेद प्रकाश श्याम, शिक्षक शफीक अहमद, सचिन जायसवाल, अपर्णा श्रीवास्तव, नीलेश कुमार तिवारी, प्रिया शुक्ला, राजन वर्मा, कमरुज्जमा, प्राची, अनूप अवस्थी, सूरज वर्मा, दीपक कुमार, अखिलेश वर्मा, शिवम, दिलावर, आशीष श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, मोहम्मद सागर, सौरभ वर्मा, सिद्धार्थ सहित अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : 
'व्यक्तिगत लाभ के लिए जातियों में बट रहे लोग', धार्मिक कार्यक्रम में बोले बृजभूषण

संबंधित समाचार