कानपुर एसआईआर : अब मतदाता सूची में 7 मार्च तक नाम जुड़वाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जिन लोगों ने अपना नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं कराया है, उनके लिए सुनहरा मौका है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 घोषित थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 7 मार्च कर दिया गया है। अब आप अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।  

अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पूर्व में घोषित कार्यक्रम में संशोधन किया गया है जिसके अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 06 जनवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।

नामांकन प्रपत्रों पर निर्णय एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही 06 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक की जाएगी। स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच 03 अप्रैल 2026 तक पूर्ण की जाएगी तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

किसके लिए कौन सा फार्म भरना

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु प्रारूप-6 घोषणा पत्र (अनुलग्नक-IV) के साथ, नाम विलोपन के लिए प्रारूप-7, किसी प्रविष्टि में त्रुटि सुधार, पता परिवर्तन एवं डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र हेतु प्रारूप-8 घोषणा पत्र (अनुलग्नक-IV) के साथ भरकर दिनांक 06 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या संबंधित भाग संख्या के बीएलओ को प्रस्तुत किया जा सकता है।

यदि आप 18 वर्ष के हो गए 

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वे सभी व्यक्ति पात्र होंगे जो अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026, 01 अप्रैल 2026, 01 जुलाई 2026 तथा 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। ऐसे सभी पात्र मतदाताओं से प्रारूप-6 घोषणा पत्र (अनुलग्नक-IV) के साथ आवेदन प्राप्त कर नियमविहित प्रक्रिया के अनुसार उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म