Moradabad: विकनपुर पुल निर्माण...चार करोड़ लौटाए, अब 23.24 करोड़ का स्थायी प्रस्ताव भेजा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विकनपुर पुल के अस्थाई निर्माण के लिए शासन से स्वीकृत चार करोड़ रुपये विभाग ने वापस कर दिए हैं। शासन ने आईआईटी रुड़की की जांच रिपोर्ट के बाद अब स्थायी पुल निर्माण के लिए कार्ययोजना मांगी थी। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा 23.24 करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव शासन को भेजा है।

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि विकनपुर पुल के अस्थायी निर्माण के लिए शासन से चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने यह धनराशि खर्च न कर शासन को वापस कर दी। धनराशि लौटाए जाने के बाद शासन ने विभाग से स्थायी पुल निर्माण के लिए नई कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। इस पर विभाग ने 19 नवंबर 2025 को स्थायी पुल निर्माण के लिए 23 करोड़ 24.1 लाख रुपये का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। 

अब इस प्रस्ताव पर शासन स्तर से स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। अस्थायी पुल के लिए स्वीकृत धनराशि लौटाए जाने के बाद अब पुल के स्थाई निर्माण के लिए शासन ने बड़ी रकम स्वीकृत की है। उनका कहना है कि यदि समय पर अस्थायी पुल का निर्माण हो जाता तो क्षेत्रवासियों को राहत मिलती। अब निगाहें शासन की स्वीकृति पर टिकी हैं। यदि 23.24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर होता है तो विकनपुर में स्थायी पुल निर्माण का रास्ता साफ हो सकेगा।

 

संबंधित समाचार