लखनऊ वासियों के लिए Good News... LDA 20 फरवरी को लॉन्च करेगा आईटी सिटी, किसानों को पहले मिलेंगे विकसित प्लॉट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी योजना 20 फरवरी को लांच करेगा। योजना की शुरुआत सेक्टर-15, 16, 17 एवं 18 से होगी। यहां सबसे पहले लैंड पूलिंग नीति के तहत निशुल्क जमीन देने वाले किसानों को भूखंड दिए जाएंगे। प्राधिकरण ने धरातल के साथ भूखंडों का आवंटन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर काम शुरू कर दिया है।

प्राधिकरण की आईटी सिटी 3,490 एकड़ क्षेत्रफल की योजना है। इसमें मोहनलालगंज तहसील के ग्राम बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकन्दरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली और भटवारा की जमीन चिह्नित है। लैंड पूलिंग, भूमि अर्जन, आपसी सहमति से क्रय के आधार पर करीब 2200 एकड़ भूमि जुटाई है। इस पर विकसित किए गए सेक्टर-15,16,17 व 18 में भूखंड आवंटित करके 20 फरवरी को योजना लांच की जाएंगी। इन सेक्टरों में 27 जनवरी तक जिन भू-स्वामियों के लैंड पूलिंग के एग्रीमेंट निष्पादित हुए हैं उनके बीच इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में लॉटरी ड्रा कराकर 288 से 35 वर्गमीटर के भूखंड आवंटित किए जाएंगे। किसानों के बाद आम लोगों के लिए ऑनलाइन पंजीयन खोला जाएगा। भूखंड की कीमत लगभग 4 हजार रुपये प्रति वर्गफीट प्रस्तावित है।

 

संबंधित समाचार