Bareilly: 13 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यात्रियों को मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। होली पर यात्रियों को भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद मंडल ने 13 जोड़ी और होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। जिसमें सभी ट्रेनें बरेली होकर गुजरेंगी। मार्च की शुरुआत से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 05005-05006 बढ़नी अमृतसर ट्रेन का संचालन 4 से 25 मार्च तक किया जाएगा। 05023-05024 गोमतीनगर खातीपुरा ट्रेन का संचालन 3 से 24 मार्च तक चार फेरों के लिए किया जाएगा। 05045-05046 लालकुआं राजकोट ट्रेन का संचालन एक से 29 मार्च तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05301-05302 का संचालन 5 से 26 मार्च, 04010-04009 दिल्ली सीतामढ़ी ट्रेन का संचालन 26 फरवरी से 5 मार्च तक किया जाएगा। 

गाड़ी नंबर 04014-04013 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा का संचालन 27 फरवरी से 6 मार्च तक किया जाएगा। 04022-04021 नई दिल्ली गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 फरवरी से 6 मार्च तक किया जाएगा। 04203-04204 लखनऊ- नई दिल्ली ट्रेन का संचालन 23 फरवरी से दो मार्च तक किया जाएगा। गाड़ी नंबर 04209-04210 वाराणसी- दिल्ली का संचालन 24 फरवरी से 6 मार्च, 04213-04214 अयोध्या कैंट- आनंद विहार टर्मिनल का संचालन 24 फरवरी से पांच मार्च, 04227-0428 वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 से 28 फरवरी, गाड़ी संख्या 04604-04603 का संचालन 22 फरवरी से 6 मार्च, गाड़ी संख्या 04514-04513 का संचालन 26 फरवरी से पांच मार्च तक किया जाएगा। ऐसे में रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के बाद अब होली पर आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

कोहरे में निरस्त ट्रेनें अभी तक नहीं हुईं बहाल
कोहरे के चलते रेलवे की तरफ से निरस्त की गईं ट्रेनें मौसम साफ होने के बाद भी बहाल नहीं की गई हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12207-08 काठगोदाम-जम्मूतवी, 12209-10 कानपुर-काठगोदाम, 14003-04 मालदा टाउन-नई दिल्ली, 14523-24 बरौनी-अंबाला, 14605-06 ऋषिकेश-जम्मूतवी को निरस्त किया गया था। इसमें 14615-16 लालकुआं-अमृतसर, 14617-18 पूर्णिया-अमृतसर, 14630-29 फिरोजपुर-चंडीगढ़, 14541-42 चंडीगढ़-अमृतसर, और 12327-28 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस भी शामिल है। हालांकि मार्च की शुरुआत से रेलवे की तरफ से इन ट्रेनों का संचालन बहाल किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार