कफ सिरप तस्करी मामले में आरोप पत्र तैयार, SIT ने मास्टरमाइंड समेत 5 के खिलाफ की प्रत्यर्पण की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। फेंसेडिल कफ सिरप तस्करी मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आरोप पत्र तैयार कर लिया है। गिरोह के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र बनाया गया है। शुभम वर्तमान में दुबई में छिपा बताया जा रहा है। आरोप पत्र में उसके नेटवर्क का विस्तृत विवरण और दो दर्जन से अधिक दवा कंपनियों के संचालकों के नाम शामिल किए गए हैं। जल्द ही आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अनुसार, एसआईटी के आरोप पत्र में शुभम जायसवाल के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा, विभोर राणा और विशाल से संपर्कों का ब्योरा दिया गया है। इसमें लखनऊ से लेकर धनबाद तक करोड़ों रुपये के लेन-देन की पूरी जानकारी दर्ज है। साथ ही बांग्लादेश और नेपाल सीमा तक फैले तस्करी नेटवर्क का विवरण भी शामिल किया गया है।

एसटीएफ ने वाराणसी, लखनऊ, सोनभद्र, गाजियाबाद समेत कई स्थानों पर संचालित बैंक खातों का भी उल्लेख किया है। मामले के तूल पकड़ने पर शासन ने एलआर कुमार, आईजी कानून-व्यवस्था, के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी शुभम जायसवाल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी है। उसका पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे दुबई से भारत लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर: 24 घंटे में बदलेगा दिल्ली-यूपी का मौसम, IMD की चेतावनी, तापमान में आएगी गिरावट

 

 

संबंधित समाचार