रायबरेली मार्ग पर पेड़ से टकराई कार: सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

रायबरेली, अमृत विचार। डीह थाना क्षेत्र में परशदेपुर-रायबरेली मार्ग पर किरही नाला के पास भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है  बुलंदशहर जिले के थाना चांदपुर के मंशागढ़ी नगलिया निवासी मुकेश पुत्र रनवीर अपने बेटे दिव्यांश और साले अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद के जिरौली गांव निवासी रामू पुत्र सुभाष के साथ प्रतापगढ़ के सांगीपुर के पूरे तिलकदास, लखनपुरसूर निवासी चंदन मिश्रा की बहन ज्योति मिश्रा की शादी में शामिल होने ट्रेन से आ रहे थे। 

चंदन मिश्रा अपने दोस्त दीपांशु पटवा के साथ कार से सभी को लेने रायबरेली रेलवे स्टेशन गया था। वहां से सभी को वापस लेकर आते समय कार गोपालपुर गांव में किरही नाला के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में पीछे बैठे मुकेश, उनके पुत्र दिव्यांश और साले रामू की मौत हो गई।

जबकि चंदन मिश्रा और दीपांशु का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीह थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज व चौकी प्रभारी मोहित भारद्वाज ने घायलों को अपस्ताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें : 
बोर्ड परीक्षा : नकलविहीन परीक्षा पर जोर.. डीएम ने किया सीतापुर में औचक निरीक्षण, दिए निर्देश 

संबंधित समाचार