रामकथा संग्रहालय में होंगे 14 मंदिरों के दर्शन: मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष बोले, पूरे परिसर का मिलेगा भक्तों को लाभ

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। राममंदिर निर्माण समिति को दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन सरयू तट स्थित अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंदिर निर्माण समिति के नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में 14 मंदिर हैं, उनकी पूजा श्रृंगार-आरती आदि के दर्शन भक्तों को हों उसको लेकर एक थ्रीडी वीडियो बनाया जाएगा। जिससे कोई श्रद्धालु पूरे मंदिर परिसर में दर्शन नहीं कर पाये तो म्यूजियम में उसको ये थ्रीडी में दिखाया जायेगा। एक ऐसा प्रारूप बनाया जाएगा कि लगेगा जैसे वो मंदिर में है, जहां सभी दर्शन प्राप्त हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दो गैलरी ऐसे होंगी जिसमें 500 वर्षों के कानूनी विवरण होंगे। एक गैलरी ऐसी होगी जिसमें जो भी खुदाई हुई है उसको इस प्रकार से प्रस्तुत किया जाए कि लोगों को ये विश्वास बने कि यहीं पर भगवान का मंदिर था। खुदाई के जो सामान है उनको प्रमाणित करने का प्रयास उस गैलरी में किया जाएगा।

कहा कि एक पुष्पक विमान गैलरी बनेगी। जिसमें सेवनडी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। जहां भक्तों को बैठकर के उन सभी स्थानों पर जहां भगवान के पग पड़े उनको देखने का अवसर मिलेगा। इसकी पूरी रूप रेखा बना दी गई है, उसके अनुसार कार्य शुरू कर दिया गया है। 

अध्यक्ष ने बताया कि पूरी आशा है कि लगभग नौ माह में ये कार्य पूर्ण हो जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं को सामान रखने की और सुविधा मिलेगी क्योंकि अब सामान रखने के लिए तीन स्थान बन गए है। इसके अलावा जो अन्य सुविधाएं जैसे गर्मी में छाया, पेयजल आदि श्रद्धालुओं को कैसे मिलें, इस पर विचार किया जा रहा है। कहा कि मंदिर निर्माण अब अपनी पूर्णता की ओर है, ऐसी संभावना है कि कार्यदायी संस्था एलएंडटी और टीसीई जून के बाद यहां से अपने अपने स्थानों पर चली जाएंगी।

ये भी पढ़ें : 
शिक्षामित्रों के मुद्दें पर विधानसभा में सपा विधायक ने सरकार को घेरा, कहा-नियुक्ति निरस्त होने से परिवारों पर आर्थिक संकट

 

संबंधित समाचार