Moradabad: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें सरकार, वकील की हत्या के विरोध में निकाला जुलूस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी आबिद अली और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ताओं ने रामपुर के अधिवक्ता फारूक खान की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, हत्यारों की संपत्ति जब्त करने तथा प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग की। प्रदर्शन से पूर्व अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र सिंह, मुजाहिद अली, वीरेंद्र सिंह, हीरालाल अग्रवाल, ठाकुर पुष्पराज सिंह, सफदर रजा नकवी, आकिब अली, मुनव्वर अली, रीमा खान, नसीब खान, जुल्फिकार अली सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार