कौशांबी में सिपाही निलंबित, अपराधियों से संलिप्तता और गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना में तैनात एक आरक्षी को अपराधियों से कथित संलिप्तता तथा थाने की गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी आरक्षी आशीष कुशवाहा के विरुद्ध जन शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद बुधवार रात पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी आशीष कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है और दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार