UP : इंडिया सोलर एंड ई-व्हीकल एक्सपो में लगा उद्यमियों का जमावड़ा
मेरठ अमृत विचार। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मेरठ चैप्टर की तरफ से आयोजित इंडिया सोलर एंड ई-व्हीकल एक्सपो 2026 का शनिवार को आईआईए भवन, मोहकमपुर में आगाज हुआ। तीन दिन तक चलने वाले प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि आईबी सोलर कंपनी के फाउन्डर डायरेक्टर अभिनव महाजन ने आभार जताया।
एक्सपो में उद्यमियों, छात्रछात्राओं और आमजन में भारी उत्साह देखा गया। युवाओं ने कैरियर की संभावनाएं तलाशीं। एक्सपो में सोलर और इलेक्ट्रिक व्हीकल के 60 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। सोलर सेल, मॉड्यूल, हाइब्रिड वाहन, ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और अत्याधुनिक बैटरी तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आईआईए पदाधिकारियों ने बताया कि इस 10वें सोलर एक्सपो और 4 ई-व्हीकल एक्सपो का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को हरित ऊर्जा और टिकाऊ परिवहन समाधानों से जोड़ना है।
आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने मेरठ को क्रांति की धरती बताते हुए दोबारा हरित क्रान्ति के लिए संकल्पित बताया। विशेष आकर्षण वियतनाम की विनफास्ट ई-वी कार रही। सोलर कम्पनियों माइक्रोकटेक ल्यूमिनस के एवीपी, आईबी सोलर के तकनीकी हेड रिगनेन्ट के चेरयमैन के सेल्सनिड, लूनो के स्टेट हैड, वी एस सोलर के हैड, आईडीएफसी के सोलर लोन एक्सपर्ट ने सोलर बिजनेस अवसर पर गहन चर्चा की। संचालन सोलर कमेटी चेयरमैन तारिक हसन नकवी ने किया। अजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, अशोक अग्रवाल को सम्मानित किया गया। संजीव मित्तल और संजीव
