UP News: शिक्षा मित्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मोबाइल बंद

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

ममेरे भाई को किया था मैसेज, काम के दबाव की लिखी बात

लखनऊ, अमृत विचार: जानकीपुरम विस्तार इलाके में रहने वाला शिक्षा मित्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सोमवार को पत्नी से नाश्ता बनाकर रखने की बात घर से निकला शिक्षा मित्र वापस नहीं लौटा। शाम को ममेरे भाई के पास मैसेज आया जिसमें लिखा था कि घरवालों का ध्यान रखना। काम का प्रेशर बहुत है। पुलिस ने मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मोबाइल की आखिरी लोकेशन जुग्गौर की मिली है।

मूल रूप से ग्राम परसिया लाखन खंभरिया खीरी निवासी दिलीप कुमार सिंह उर्फ दीपू (46) भौली-2 प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र है। वह परिवार संग जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-3 में रहता है। परिजन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे दिलीप घर से पैदल यह कहकर निकले कि नाश्ता तैयार करो, अभी आकर नाश्ता करेंगे। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनकी पत्नी दीपिका सिंह ने फोन मिलाया। फोन की घंटी गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

शाम करीब 6:17 बजे ममेरे भाई पिंकू के व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि भाई मैं तुम्हारा कर्जदार, मामा-मामी का ख्याल रखना। गाय जरूर रखना, काम का बहुत दबाव है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दिलीप ने अपने सुपरवाइजर को भी मैसेज किया था जिसमें विभागीय पेपर कहां रखे हैं, यह बताया है। मामला कुंवर बहादुर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिलीप अकेले जाते दिखे हैं।

 

संबंधित समाचार