Moradabad: नालियां, पुलियां बनेंगी, कुड़का नदी की होगी सफाई

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा की बोर्ड बैठक सोमवार को पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी की अध्यक्षता में पालिका सभागार में आयोजित हुई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने किया।

बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 49 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये की अनुमानित आय तथा लगभग 50 करोड़ रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष गृहकर से लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की आय होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त दुकानों के प्रीमियम से 1 करोड़ 50 लाख, जल मूल्य से 1 करोड़ तथा विभिन्न योजनाओं से उल्लेखनीय धनराशि प्राप्त होने का अनुमान है, जिनमें 15वां वित्त आयोग से 5 करोड़, दीनदयाल योजना से 4 करोड़, कान्हा गौशाला मद से 50 लाख, स्वच्छ भारत मिशन से 2 करोड़, सीएम नगरोदय योजना से 5 करोड़, वंदन योजना से 2 करोड़ तथा उपवन योजना से 2 करोड़ रुपये शामिल हैं।

बैठक में पालिका की भूमि पर एसडीएम एवं सीओ आवास निर्माण हेतु भूमि शासन को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही नगर भर में नालियों, स्ट्रीट पोल एवं पुलिया तथा कुड़का नदी की सफाई कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। पालिका सदस्य एवं भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के संचालक राकेश दानव ने सौर ऊर्जा आधारित पथ प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने तथा शहर को दो सेक्टरों में विभाजित कर कम से कम तीन कर्मचारियों की तैनाती की मांग उठाई। 

इस पर पालिकाध्यक्ष ने बिजली इंचार्ज वसीम अहमद को तलब कर शहर में अंधेरा रहने की शिकायत पर नाराजगी जताई। वसीम अहमद ने बताया कि सौर ऊर्जा से व्यवस्था लगातार सुदृढ़ की जा रही है और जहां समस्या है, वहां शीघ्र सुधार कराया जाएगा। अध्यक्ष ने विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार कर्मचारियों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान एक सदस्य ने सड़क निर्माण कार्य रोके जाने पर आपत्ति जताई, जबकि सभासद आसिफ सैफी ने अपने वार्ड में विकास कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त की। शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए और नगर के समग्र विकास पर जोर दिया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ हत्याकांड : नीट परीक्षा विवाद बना पिता की हत्या का कारण, लखनऊ पुलिस बोली- आरोपी बेटे ने दर्ज कराई थी झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट
कानपुर : बुझ गया घर का चिराग, जहरीला पदार्थ खाने के बाद बेटे ने पिता से कहा- मैं जा रहा हूं, मां बुला रही है...
कानपुर : होली पर्व को लेकर डीएम ने की बैठक, सरकारी हॉस्पिटल के जिम्मेदारों को दिया यह बड़ा निर्देश
रामपुर : पीडब्ल्यूडी कार्यालय में पत्रावलियां फाड़ी, प्रधान सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज
IIT Kanpur : ब्रह्मांड की दूरी मापने का भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका, आईआईटी कानपुर ने अंतरिक्ष की धुंध से सुलझाया सितारों का सटीक पता