रामपुर : पीडब्ल्यूडी कार्यालय में पत्रावलियां फाड़ी, प्रधान सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बुधवार शाम सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में हुई घटना

रामपुर, अमृत विचार। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग सरेज कुमार वर्मा ने सिविल लाइंस थाने में मडैयान कली प्रधान अजय कश्यप और प्रतिनिधि संदीप ठाकुर पर कार्यालय में अभद्रता और पत्रावलियां फाड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

अवर अभियंता ने बताया कि करीब 12:15 बजे मड़ैयान कली प्रधान अजय कश्यप और उनके प्रतिनिधि संदीप ठाकुर द्वारा कार्यालय में आकर सुरेश चंद्र सिंह, खंडीय कैशियर के माध्यम से अधिष्ठान लिपिक द्वितीय के कक्ष में उन्हें बुलाया गया। वहां पर मड़ैयान कली ग्राम में जबरन अपने स्तर से कार्य कराये जाने के लिए दबाव बनाने लगे। उनके द्वारा विभागीय प्रक्रिया को समझाने के दौरान प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बार-बार अभद्र भाषा शैली में अत्यधिक उच्च स्वर में में बातचीत में बाधा डाली जा रही थी। बोले कि जो हम कहेंगे वहीं करना पड़ेगा नहीं तो कार्यस्थल पर आओंगे तो तुम्हें वहीं पर जान से मार देंगे। अवर अभियंता ने कहा कि बार-बार समझाने के बावजूद दोनों नहीं माने और उनके हाथ में सरकारी कागज थे उनको फाडकर दिये और मारपीट करने पर उतारू हो गए। गाली-गलौच व शोर-शराबा सुनकर कार्यालय के स्टाफ इकट्ठा हो गया। स्टफ इकट्ठा हुआ तो दोनों कार्यालय से चले गए। मामले में अवर अभियंता ने मडैयान कली प्रधान अजय कश्यप और उनके प्रतिनिधि संदीप ठाकुर के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संबंधित समाचार