Lucknow Metro : होली पर ट्रेन के समय में हुआ बदलाव, 4 मार्च को दोपहर 2.30 पर चलेगी मेट्रो

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : होली के पर्व पर 4 मार्च (बुधवार) को लखनऊ मेट्रो की सेवाएं संशोधित समय के अनुसार संचालित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव की जानकारी साझा की है।

 लखनऊ मेट्रो के ज्वाइंट जनरल मैनेजर पंचानन मिश्रा मुताबिक होली पर्व पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक संचालित रहेंगी। मेट्रो सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशनों सीसीएस एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और रात 10:30 बजे तक सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ मेट्रो का यह निर्णय होली के दिन यात्रियों की सुविधा और त्योहार के दौरान परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से सभी यात्रियों को होली की शुभकामनाएं दी है और अपील की है कि यात्री निर्धारित समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। 

ये भी पढ़ें : होली पर रोडवेज की बड़ी तैयारी: निर्बाध रात्रिकालीन बस सेवाएं होंगी संचालित, इन रूटों पर चलने के निर्देश 

संबंधित समाचार