होली से पहले शराब की बड़ी खेप बरामद : STF ने तीन तस्करों को दबोचा, गंगा नदी के रास्ते बिहार भेजने की थी तैयारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: होली में खपाने के लिए बिहार शराब ले जा रहे तीन तस्करों को एसटीएफ ने बलिया के बैरिया दबोच लिया। उनके पास से 471 पेटी शराब व बियर बरामद की गई है। यूपी से बिहार भेजने के लिए तस्करों ने गंगा नदी के रास्ते का प्रयोग किया। एसटीएफ के डिप्टीएसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक यूपी से बिहार शराब तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी। होली में बड़े पैमाने पर तस्करी का इनपुट मिला था। 

विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुरुवार सुबह 4.30 बजे बलिया के बैरिया स्थित पूर्वी भवन टोला गंगा किनारे बंधे के पास से दो पिकअप वाहन रोककर तलाशी ली। इस दौरान अंदर भारी मात्रा में शराब व बियर की पेटियां मिलीं। एसटीएफ ने मौके से बलिया के बांसडीह स्थित हुसैनाबाद निवासी धर्मजीत भारती, कोतवाली नगर बहादुरपुर का पिंटू प्रसाद और बैरिया चिरैया मोड़ निवासी करन बहादुर साह उर्फ घुरघुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 471 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर बरामद की गई। इसके अलावा दो पिकअप, तीन मोबाइल व नकदी तलाशी में मिला।

नाव से गंगा पार ले जाते थे शराब

एसटीएफ के डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह गंगा नदी के रास्ते शराब की तस्करी करता है। शराब बलिया के बैरिया इलाके में पहुंचने के बाद नाव से गंगा नदी पार कराकर बिहार पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार बैरिया क्षेत्र के चिरैयामोड़ स्थित एक लाइसेंसी गोदाम से शराब अवैध रूप से उपलब्ध कराई जाती थी, जिसे गिरोह के सदस्य बिहार पहुंचाते थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ बैरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। वहीं आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें : 
50 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, विशेष ऑपरेशन के तहत वाराणसी पुलिस ने दबोचा  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद बोले- यौन शोषण मामले में सच सामने लाने को नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं
मुरादाबाद में तेंदुआ दिखने से हड़कंप: चार घंटे बाद पकड़ा, घर के बाथरूम में बैठा था Leopard
निवेश और नवाचार के साथ आगे आए उद्योग... प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कंपनियों से बजट में हुई घोषणाओं का लाभ उठाने का किया आग्रह
मुजफ्फरनगर : पिता की हत्या के मामले में नाबालिग बेटी का प्रेमी गिरफ्तार, नींद की गोलियां मुहैया कराने का आरोप
कॉर्डेलिया क्रूज मामला : दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को दी मंजूरी