Rampur : कुत्तों का आतंक, लोगों को बना रहे निशाना

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

जिले भर में बाहर निकलना दुश्वार, खेलते हुए बच्चों पर हमला कर किया घायल

रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में आवारा कुत्ते बच्चों और बड़ों को निशाना बना रहे हैं। बच्चों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। खेलते हुए बच्चों पर कुत्तों का झुंड हमला कर देता है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मां-बाप दो बच्चों को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे। इसके अलावा बड़ों पर आवारा कुत्ते हमला कर रहे है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 70 लोग रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को शहजादनगर निवासी गोविंद राम ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा सुमित बाहर निकला ही था तभी कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। रोने पर लोगों की नजर कुत्तों के झुंड पर पड़ गई और लोग लाठी डंडे लेकर कुत्तों के झुंड की ओर दौड़ पड़े तब कुत्ते सुमित को छोड़कर भागे। कुत्तों ने बच्चे के पेट और पीठ पर दांत गढ़ा दिए थे। दोपहर सुमित के पिता उसे लेकर जिला अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। थाना शहजादनगर के ग्राम फत्तेपुर निवासी फरियाद अली शुक्रवार को अपने सात वर्षीय बेटे तैमूर अली को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उसको रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। फरियाद अली ने बताया कि उनका बेटा तैमूर अली पास की दुकान से कुछ सामान लेकर आ रहा था तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने तैमूर की टांग में दात गाड़ दिए। लोगों के शोर मचाने पर कुत्ते ने तैमूर को छोड़ा। लोगों की मांग है कि प्रशासन आवारा कुत्तों को पकड़वाकर डंडिया या पीपली वन में छुड़वाए।

कुछ दिन चलकर रुक गया पकड़ने का अभियान
शहर में भी कुत्तों के झुंड बाइक सवारों पर झपटते हैं और बच्चों पर हमला कर देते हैं। कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका परिषद ने अभियान शुरू किया था। लेकिन, यह अभियान कुछ दिन चलकर रुक गया। पालिका कर्मचारियों ने ज्वालानगर में कुत्ते पकड़कर पनवड़िया स्थित एवसी सेंटर में छोड़ा गया। गर्मी बढ़ते ही कुत्ते लोगों पर हमलावर होना शुरू हो गए हैं। शहर के हर मोहल्ले और गली में कुत्तों के झुंड टहलते रहते हैं और मौका लगते ही वह आते-जाते लोगों पर हमलावर हो जाते हैं। लोगों के पैर में काटकर उन्हें घायल कर देते हैं। लोग कई बार पालिका अधिकारियों को ज्ञापन देकर पकड़वाए जाने की मांग कर चुके हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में कैटल कैचर टीम ने ज्वालानगर में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया और दर्जनों कुत्तों को पकड़ लिया था। पकड़े गए कुत्तों को पनवड़िया स्थित एवीसी सेंटर पहुंचाया गया था। फिलहाल अभियान थमा हुआ है। जिम्मेदार बताते हैं कि अभियान चलता रहेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी सरकार का ग्रैंड विजनः अगले 5 साल में 100 नई टाउनशिप, 27 एक्सप्रेसवे पर इंडस्ट्रियल हब, 50 लाख करोड़ निवेश से नया यूपी बनेगा
निजीकरण की सोच के खिलाफ चलेगा अभियान, 46वें महाधिवेशन में उठेंगी कार्मिकों की समस्याएं
होली पर यात्रियों को बड़ी राहत! हर बस स्टॉप पर रुकेंगी UPSRTC बसें, ड्राइवर-कंडक्टरों को भी मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता
IND vs SA: सुपर 8 में धमाकेदार शुरुआत! मैच कब, कहां और कितने बजे? जानिए पूरी डिटेल्स
लखनऊ मेट्रो में गंभीर अनियमितताएं! CAG रिपोर्ट में सपा-भाजपा दोनों सरकारों पर सवाल... स्टेशन हटाया, करोड़ों अतिरिक्त भुगतान, सुरक्षा चूक... जानें पूरा मामला