Moradabaad : ठंड के बाद अब हीट वेव से बचाने की तैयारी में जिला प्रशासन

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सिटी हीट एक्शन प्लान तैयार, कमेटी गठित, लू व भीषण गर्मी से बचाव के लिए किया जाएगा जागरूक

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठंड के बाद अब हीट वेव (लू) और भीषण गर्मी से बचाव के लिए जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है। सिटी एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके लिए कमेटी भी गठित हो चुकी है। अगले सप्ताह होने वाली बैठक में जिलाधिकारी प्लान के अनुरुप तैयारियों का फीडबैक लेकर जरूरी निर्देश देंगे।

इस बार ठंड में लोगों को राहत व मदद के लिए जिला आपदा प्राधिकरण प्रबंधन की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में निकायों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए। 10,000 से अधिक कंबल का वितरण भी किया गया। जन प्रतिनिधियों के हाथों से भी कंबल वितरण कराए गए। रैन बसेरों और शेल्टर होम में भी इंतजाम कराए गए थे। अब जिला प्रशासन आगामी ग्रीष्मकालीन समय में भीषण गर्मी के दौरान हीट वेव (लू) से बचाव की तैयारी में जुट गया है। इसमें तहसीलों के प्रशासन के अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता में आपदा मित्र भी सहयोग देंगे।

सिटी हीट एक्शन प्लान के लिए गठित समिति में यह हैं शामिल
जिलाधिकारी-अध्यक्ष व नगर आयुक्त नगर निगम-सदस्य संयोजक, अपर नगर आयुक्त, जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण द्वारा नामित वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी अथवा उनके द्वारा नामित वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त निदेशक-प्रवर्तन अधिकारी श्रम विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला सूचना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, नगर आयुक्त द्वारा नामित एनजीओ, कम्यूनिटी ग्रुप व संस्थाओं के नामित पदाधिकारी- यह सभी सदस्य रहेंगे।

संबंधित समाचार