Bareilly: एयरपोर्ट विस्तार के लिए लैंड लीज एग्रीमेंट हो रहा तैयार, 44.26 करोड़ से ज्यादा की भूमि खरीदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली एयरपोर्ट (सिविल एन्क्लेव) के विस्तारीकरण में बड़े-बड़े एप्रन, टैक्सी-वे और बड़े टर्मिनल का निर्माण कार्य कराने के लिए निजी भूमि क्रय कर ली गयी। विस्तारीकरण की कवायद तेज करते हुए अब नागरिक उड्डयन और राज्य सरकार के बीच लैंड लीज एग्रीमेंट की तैयारी शुरू हो गयी है।

इसमें ग्राम समाज और रक्षा संपदा की भूमि भी शामिल होगी। लीज एग्रीमेंट होने के बाद भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को शासन स्तर से स्थानांतरित हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। 16.97 एकड़ निजी भूमि क्रय कर 44.26 करोड़ रुपये मुआवजा किसानों को बांटा गया है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन की ओर से वर्ष 2024 में बरेली एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कवायद शुरू करने को पत्राचार किया तो शासन ने भूमि अर्जन करने के संबंध में वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी की थी। शासन के निर्देश पर डीएम ने तहसील सदर के स्तर से एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए भूमि क्रय करने की प्रक्रिया शुरू करायी। विस्तारीकरण के लिए कुल 23.55 एकड़ भूमि क्रय करने की तैयारी की थी। 4.14 एकड़ भूमि ग्राम सभा की है, यह राज्य सरकार की ओर से हस्तांतरित की जानी है। 

इसके साथ 1.16 एकड़ भूमि उप्र राजस्व संहिता 2006 की धारा 104/105 के अंतर्गत राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज करायी गयी। इस भूमि को अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने कई व्यक्तियों को बिना पूर्व अनुमति के बेचकर बैनामे करा दिए थे। बाद में बैनामे निरस्त कराए गए थे। मुड़िया अहमदनगर और चावड़ गांव के किसानों की करीब 16.97 एकड़ भूमि आपसी सहमति पर क्रय की गयी।

परियोजना के लिए 53.40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी थी। इसके सापेक्ष 44.26 रुपये से निजी भूमि क्रय की गयी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। बैनामे राज्यपाल के नाम कराए गए। इधर, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देश दीपक सिंह का कहना है कि तहसील स्तर से निजी भूमि क्रय कर बैनामे कराकर शासन काे रिपोर्ट भेज दी गई है। नागरिक उड्डयन के नाम भूमि हस्तांतरित करने के लिए लीज एग्रीमेंट तैयार कराया जा रहा है।

इसलिए एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हो रहा
सिविल एन्क्लेव के लिए एप्रन, टैक्सी-वे और बड़े टर्मिनल का निर्माण होना है। बरेली एयरपोर्ट पर एक टर्मिनल है। भूमि अर्जन होने के बाद पहले चरण में 10 हजार वर्ग मीटर का टर्मिनल भवन और 222 सीटर विमान पार्क करने के लिए सात एप्रन बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में 20 हजार वर्ग मीटर के टर्मिनल भवन के साथ 222 सीटर विमान को पार्क करने के लिए 10 एप्रन बनने हैं।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म