Bareilly : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, होली स्पेशल ट्रेनों में जगह है खाली
रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता के बारे में दी जानकारी
बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए विभिन्न नगरों के लिए अनेक होली विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है। होली स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। रेलवे ने गुरुवार को खाली सीटों की जानकारी दी गई है।
इज्जतनगर रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं से चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी में 1 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 370 एवं शयनयान श्रेणी में 370 बर्थ, 08 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 295 बर्थ और 15 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 14, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 14 एवं शयनयान श्रेणी में 464 बर्थ उपलब्ध हैं। मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट विशेष गाड़ी में 05 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 78, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 249 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 61 बर्थ, 12 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 103, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 329 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 104 बर्थ तथा 19 मार्च, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 104, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 354, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 129 एवं शयनयान श्रेणी में 207 बर्थ उपलब्ध हैं। बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में 04 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 566 बर्थ, 11 मार्च को शयनयान श्रेणी में 523 बर्थ तथा 18 मार्च को शयनयान श्रेणी में 578 बर्थ उपलब्ध हैं। गोमती नगर से चलने वाली 05023 गोमती नगर-खातीपुरा विशेष गाड़ी में 03 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 31, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 84 एवं शयनयान श्रेणी में 579 बर्थ तथा 10 मार्च, को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 29, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 75 एवं शयनयान श्रेणी में 496 बर्थ उपलब्ध हैं।
तीन और होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा
रेलवे प्रशासन ने आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 04025/04026 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचालन गोरखपुर से 27 फरवरी से 02 मार्च तक गाड़ी नंबर 04664- 04663 अमृतसर पटना एक्सप्रेस, गाड़ी नंबर 040 26 -04025 का संचालन किया जाएगा यह गाड़ी बरेली होकर गुजरेगी। देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस का सप्ताह में तीन दिन संचालन शुरू किया गया है। गाड़ी नंबर 15020 टनकपुर से 26 फरवरी से मंगलवार, शनिवार और गुरुवार को चलेगी जबकि गाड़ी नंबर 15019 देहरादून से 27 फरवरी से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया यह गाड़ी भोजीपुरा, बरेली सिटी और बरेली जंक्शन होकर गुजरेगी।
