बदायूं : सरेराह हुई मारपीट का वीडियो वायरल, शांतिभंग की हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सड़क से हटने को लेकर 15 फरवरी को हुई थी मारपीट

इस्लामनगर, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा रुदायन में 15 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे सरेराह हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। 

सहसवान के महीउद्दीनपुर निवासी अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल हमीद अपने दो साथियों के साथ कस्बा रुदायन से गुजर रहे थे। इसी दौरान अक्षय कुमार उर्फ छोटू स्कूटी से हॉर्न बजाते हुए आए। सड़क से हटने को लेकर कहासुनी होने गई थी जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि अक्षय कुमार ने अब्दुल सलाम और उनके दोनों साथियों के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में युवक तीनों लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटता नजर आ रहा है। काफी दूर तक मारपीट करने के बाद जब पीड़ित जान बचाकर भागने लगे तो आरोपी ने उनका पीछा कर फिर से हमला किया। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति, जिन्होंने सिर पर टोपी पहन रखी थी। उन्हें भी युवक ने कई थप्पड़ मारे। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। पुलिस ने अक्षय कुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

संबंधित समाचार