Bareilly : कर्ज में डूबे व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ शव का कराया पोस्टमार्टमफरीदपुर के व्यापारी ने रजऊ परसपुर पहुंच कर खाया जहरीला पदार्थ
फरीदपुर, अमृत विचार। कर्ज में डूबे किराना व्यापारी ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
फरीदपुर नगर के मोहल्ला महादेव निवासी किशन लाल (46) की रामलीला मैदान के सामने किराने की दुकान है। परिजनों के अनुसार बुधवार को रोज की तरह किशनलाल अपनी दुकान खोलने के लिए घर से निकले और शाम तक वापस नहीं आए। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा फोन भी बन्द जा रहा था। परिजन काफी परेशान हो गए।
परिजनों को गुरुवार को किशन लाल का शव रजऊ परसपुर में शव पड़े होने की सूचना मिली। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुचे तो उनके होश उड गए। परिवार के लोगों ने बताया किशन पर कर्जा होने के कारण कर्ज वापस के लिए तकादा करने वाले उसे परेशान करते थे। व्यापारी ने जहर खाकर आत्महत्या भी कर ली । व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
