UP : अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ा

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अमृत विचार, लखनऊ : सेवानिवृत वरिष्ठ आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी का मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में लगातार चौथी बार एक साल और कार्यकाल बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अवनीश अवस्थी भी सिंगापुर और जापान दौरे पर गए हुए थे और शुक्रवार को ही लौटे हैं।

अवनीश अवस्थी फरवरी 2022 में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होने के बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनका कार्यकाल लगातार बढ़ता रहा है, अब तक उनका चार बार बढ़ चुका है।

1987 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी का जन्म 19 अगस्त 1962 में हुआ था। आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं। वह गृह सचिव, सूचना विभाग के प्रमुख और यूपी एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें : होली पर रोडवेज की बड़ी तैयारी: निर्बाध रात्रिकालीन बस सेवाएं होंगी संचालित, इन रूटों पर चलने के निर्देश 

संबंधित समाचार