Bareilly : एक चौथाई नो मैंपिंग मतदाताओं की नहीं हुई सुनवाई, 6 मार्च तक सुनवाई पूरी करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण में अभी तक जनपद के 579098 नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वोटरों को जारी नोटिस के सापेक्ष 552012 वोटरों को नोटिस डिलीवर्ड हो गए हैं। इनमें से 435283 वोटरों की नोटिस के माध्यम से सुनवाई की जा चुकी है। जिले में अभी तक लगभग एक चौथाई (24.83 प्रतिशत) नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वोटरों की सुनवाई होनी शेष है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की ओर से उपलब्ध करायी गयी रिपोर्ट में बताया है कि बहेड़ी में 59108, मीरगंज में 55756, भोजीपुरा में 65738, नवाबगंज में 56398, फरीदपुर में 58840, बिथरी चैनपुर में 80365, बरेली शहर में 86002, बरेली कैंट में 61842 और आंवला विधानसभा में 55049 वोटरों को नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का नोटिस जारी किया गया। इनके सापेक्ष बहेड़ी में 56767, मीरगंज में 54341, भोजीपुरा में 62047, नवाबगंज में 52816, फरीदपुर में 54141, बिथरी चैनपुर में 77319, बरेली शहर में 82307, बरेली कैंट में 61241, आंवला में 51033 कुल 552012 वोटरों को नोटिस डिलीवर्ड हाे चुके हैं। अभी 27084 नोटिस डिलीवर्ड होना शेष है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 435283 वोटरों की नोटिस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। जारी किए नोटिसों के सापेक्ष 75.17 प्रतिशत नोटिसों पर सुनवाई हुई। 119688 वोटर नोटिस में दी गयी तारीख पर नहीं आए। री-शेड्यूल तारीख पर भी 23411 वोटर अपना पक्ष रखने नहीं आए। 6256 अभी लंबित हैं। इधर, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 6 मार्च तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

 

संबंधित समाचार