Holi Special: अब WhatsApp पर बनाएं अपना पर्सनल होली स्टिकर! फोटो, सेल्फी या AI मैजिक से चैट में बरसाएं रंग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ : इस होली पर सिर्फ रंगों से नहीं, बल्कि अपनी चैट्स को भी रंगीन और मजेदार बना सकते हैं। जी हां WhatsApp ने अब यूजर्स को ऐप के अंदर ही कस्टम स्टिकर बनाने की शानदार सुविधा दे दी है। अब "हैप्पी होली" टाइप करने की बजाय आप अपना नाम, सेल्फी, मजेदार डायलॉग या होली वाली मस्ती से भरे स्टिकर खुद क्रिएट करके भेज सकते हैं। सबसे अच्छी बात है की इसके लिए कोई थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

1. अपनी फोटो से बनाएं यूनिक होली स्टिकर
  
- किसी भी चैट में स्टिकर आइकन पर टैप करें  
- ऊपर दाईं ओर '+' या 'Create' बटन चुनें  
- गैलरी से होली वाली फोटो सिलेक्ट करें या कैमरा से नई सेल्फी क्लिक करें  

फोटो चुनने के बाद:  

- अपना नाम, "भाई होली मुबारक" जैसे टेक्स्ट जोड़ें  
- रंग-बिरंगे इमोजी, दिल, पिचकारी, गुलाल के स्टिकर लगाएं  
- ड्रॉइंग टूल से गुलाल, पानी की बौछार या कुछ भी क्रिएटिव ड्रा करें  

स्टिकर तैयार होते ही उसे सीधे चैट में भेजें या अपने स्टिकर पैक में सेव कर लें। अगली बार बस एक टैप में अपने क्रिएट किए हुए स्टीकर पर क्लिक करें।

2. AI मैजिक से बनाएं मनचाहा स्टिकर (फोटो न हो तो भी चलेगा)  

- स्टिकर सेक्शन में 'Generate with AI' या 'Create with AI' चुनें  
- बस एक छोटा-सा प्रॉम्प्ट टाइप करें, जैसे:  
  - "होली पर दोस्तों के साथ पिचकारी मारते लड़के-लड़कियां"  
  - "गुलाल लगाए मस्ती में नाचती लड़की"  
  - "रंगों से सना भाई-बहन की होली सेलिब्रेशन"  

कुछ सेकंड में AI आपके डिस्क्रिप्शन पर आधारित 4-8 अलग-अलग स्टिकर जेनरेट कर देगा। पसंद आए तो चुनें, एडिट करें और इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।

3. पूरा स्टिकर पैक बनाकर दोस्तों को गिफ्ट करें 
 
कई स्टिकर बनाने के बाद उन्हें एक पैक में ऑर्गनाइज कर लें।  
- पैक का नाम रखें जैसे "Muskan Ki Holi Masti" या "Holi 2026 Vibes"  
- पैक को डायरेक्ट शेयर करें या ग्रुप में भेजकर सबको डाउनलोड करने दें  

यह फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों पर एकदम आसान है। बस इंटरफेस में मामूली सा फर्क हो सकता है। तो ये होली कुछ खास तरह से अपने पसंदीदा लोगों को विश करें।

संबंधित समाचार