Bareilly: साइबर ठगों ने 2 को बनाया निशाना, खाते से उड़ाए 6 लाख

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड और सीबीगंज निवासी युवक साइबर ठगी का शिकार हो गए। जिसमें दोनों युवकों के खाते से साइबर ठगों ने 6 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाना और सीबीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग ब्लाक जखोली गांव धारकोट निवासी प्रदीप सिंह कंडारी ने बताया कि उनके आईसीआईसीआई बैंक से कुल 8 बार में 5 लाख 11 हजार 74 रुपये किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। वही सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर निवासी पप्पू ने बताया कि उसका बडौदा यूपी बैंक शाखा फतेहगंज पश्चिमी और दूसरा अकाउंट बादशाहनगर की इंडियन बैंक में है।

 25 फरवरी को वह सीबीगंज में इलेक्ट्रानिक की दुकान पर बिजली का सामान खरीदने गया था। तभी उसके बडौदा यूपी बैंक के खाते से 99 हजार और इंडियन बैंक के खाते से 6 हजार रुपये निकाल लिए गए। युवक ने बताया कि फोन के माध्यम से एक बार में 65 हजार और दूारी बार में 34 हजार रुपये का ट्रांसफर हुए। सीबीगंज पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार