Israel-Iran जंग के बीच एक्टिव हुआ भारतीय विदेश मंत्रालय, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें हेल्प लाइन सहित सब कुछ

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः इजरायल और ईरान के बीच भयानक जंग शुरू हो गई है। तेहरान में इस समय तबाही का मंजर नजर आ रहा है। ऐसे में ईरान के राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी और एयरपोर्ट सहित 30 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किया है। ईरान के राष्ट्रपति अयातुल्ला अली खामनेई को सुरक्षित ठिकाने पर भेज दिया गया है। ऐसे में भारतीय दूतावास ने दोनों देशों में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इजराइल में भारतीय दूतावास ने एडवायजरी में क्या कहा?

1- क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इज़राइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

2. भारतीय नागरिकों को इज़राइली अधिकारियों और गृह मोर्चा कमान द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।

3. अद्यतन निर्देश https://oref.org.il/eng पर देखे जा सकते हैं।

4. सभी भारतीय नागरिकों को निर्धारित आश्रय स्थलों के आस-पास रहना चाहिए और अपने निवास या कार्यस्थल के निकटतम सुरक्षित स्थानों से परिचित होना चाहिए।

5. भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक इज़राइल के भीतर सभी गैर-जरूरी और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

6. नागरिकों को स्थानीय समाचार, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन अलर्ट पर नियमित रूप से नज़र रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

7. किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से 24x7 हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं:
टेलीफोन: +972-54-7520711
ई-मेल: [email protected]

8. दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ घनिष्ठ रूप से संपर्क में है और आवश्यकतानुसार अद्यतन जानकारी जारी करता रहेगा।

ईरान में भारतीय दूतावास ने एडवायजरी में क्या कहा?

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए, ईरान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और यथासंभव घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। भारतीय नागरिक समाचारों पर नज़र रखें, स्थिति की जानकारी रखें और भारतीय दूतावास से आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करें। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359 


दोहा में भी एडवाइजरी जारी

दोहा में भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए, कतर में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को उचित सावधानी बरतने और दूतावास तथा स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी की जाने वाली खबरों और सलाहों का समय-समय पर पालन करने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि दूतावास सामान्य रूप से कार्यरत है। नागरिकों को समझाते हुए का कि दूतावास का 24x7 खुला है और लोग किसी भी तरह की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 00974-55647502 है और किसी भी प्रश्न के लिए [email protected] ईमेल कर सकते हैं।

संबंधित समाचार