Uttrakhand: पोते को स्कूल छोड़ने गई दादी, दादा ने लगा ली फांसी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दादी अपने पोतों को स्कूल छोड़ने गईं और पीछे से दादा ने फांसी लगा ली। दादी घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे से लटकता पाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सनवाल कालोनी कुसुमखेड़ा निवासी तुला गिरी गोस्वामी (67वर्ष) पुत्र बिशन गिरी गोस्वामी यहां अपनी पत्नी देवकी देवी, पोतों और दूसरे नंबर के बेटे गणेश के साथ रहते थे। उनका बड़ा बेटा किशन देहरादून और छोटा बेटा योगेश दिल्ली में नौकरी करता है। 

गणेश के मुताबिक, शनिवार की सुबह 7 बजे मां देवकी पोतों को छोड़ने स्कूल गईं थीं। इसी बीच तुला गिरी ने कमरा बंद कर फांसी लगी। उन्होंने पंखे के कुंडे से दुपट्टा कस कर फांसी लगाई। मेडिकल चौकी प्रभारी रविंद्र राणा ने पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतार लिया था।

 

संबंधित समाचार