Uttrakhand:  कार का ब्रेक फेल...फिर ड्राइवर ने चलाया दिमाग, मौत के मुंह में जाने से बचे पांच लोग 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। कार का ब्रेक फेल हो जाने के बाद चालक ने चतुरायी न दिखायी होती तो कार न केवल सड़क से नीचे खड्ड में गिर जाती बल्कि अन्य पर्यटकों के वाहनों को भी चपेट में ले लेती। इस स्थिति में एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

नैनीताल से घूम के लौट रहे यूपी के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गयी। हादसे में पति-पत्नि सहित पांच घायल घायल हो गये। गंभीर दो घायलों को एसटीएच (हल्द्वानी) रेफर किया गया है।

सोमवार को देर शाम सात बजे कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग में नगर से ढाई किलोमीटर दूर रिया मिट्टी के पास यूपी के पर्यटकों की आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार के एयर बैग खुलने से पर्यटकों जान बच गई।

राहगीरों ने घायलों को कार निकाल 108 से सीएचसी पहुंचाया। हादसे में राजेश चक्रवर्ती पुत्र दुर्गा प्रसाद उम्र 53, चन्द्रमा देवी पत्नी राजेश चक्रवर्ती रेलवे हरसला कालौनी मुरादाबाद, चन्द्रावती पत्नी स्व बलवीर सिंह उम्र 78, चन्द्राकिरण पत्नी स्व. राजपाल उम्र 67, चन्द्रप्रभा पत्नी जसराज सिंह उम्र 65 घायल हो गये।

चन्द्रावती व चन्द्रादेवी को अधिक चोट होने पर हल्द्वानी रेफर किया गया है। पर्यटक शुवम सिंह ने बताया कि सभी आपस में रिश्तेदार हैं। कैंची धाम व नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे थे। हादसा हो गया शुक्र है सभी सुरक्षित बच गये।

चालक राकेश शर्मा ने बताया कि रास्ते में थोडी देर के लिए कार को रोका था। उसके बाद चार मोड़ पार कर चार-पांच बार ब्रेक लगाये। ब्रेक नहीं लगने पर वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। एसआई जयवीर सिंह ने बताया कि हादसे में पांच पर्यटक घायल हो गये हैं।

संबंधित समाचार