Uttrakhand:  गेहूं खरीद शुरू होने के 13 दिन बाद भी क्रय केंद्रों का नहीं खुला खाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। प्रदेश में 1 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने के दावों के बीच खटीमा में सरकारी खरीद व्यवस्था ठप नजर आ रही है। सीजन के 13 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकांश क्रय केंद्रों को खरीद की ''लिमिट'' न मिलने से किसान परेशान हैं।

मंडी परिसर में खाद्य विभाग के दो केंद्रों ने अपनी निर्धारित सीमा के तहत 1000 क्विंटल गेहूं खरीद लिया है, लेकिन सहकारिता विभाग (19 केंद्र), एनसीसीएफ (08 केंद्र) और पीसीयू (06 केंद्र) के कुल 33 केंद्रों पर अभी तक एक दाना गेहूं नहीं खरीदा जा सका है। हजारों किसान केंद्रों पर नाम दर्ज करा चुके हैं और अपनी उपज लाने की तिथि का इंतजार कर रहे हैं।

क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक लता मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार से लिमिट की मांग की गई है और अगले एक-दो दिनों में समस्या का समाधान होने की संभावना है। प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया है कि सरकार उनकी उपज खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार