पश्चिम एशिया संकट ने उड़ानें ठप, यात्रा बुकिंग में भारी उथल-पुथल... जानें क्या बोले IATO

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स' (आईएटीओ) ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों की वजह से यात्रा बुकिंग रद्द करने और तारीखें आगे बढ़ाने के अनुरोधों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इसका सबसे अधिक प्रभाव खाड़ी देशों के प्रमुख केंद्रों के माध्यम से भारत को यूरोप से जोड़ने वाले मार्गों पर पड़ा है। 

आईएटीओ के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने बताया कि देशभर के ट्रैवल एजेंट यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए एयरलाइन और विदेशी भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके तहत वैकल्पिक मार्ग, बुकिंग में बदलाव और पैसा वापसी की सुविधा दी जा रही है। 

उन्होंने कहा, ''हालांकि, अभी अल्पकालिक अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन हमें उम्मीद है कि स्थिति जल्द स्थिर होगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एजेंट के संपर्क में रहें और घबराकर बुकिंग रद्द न करें, क्योंकि ज्यादातर मामलों में एयरलाइन कंपनियां उचित विकल्प दे रही हैं।''

इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में कई हवाई क्षेत्रों को बंद कर दिया गया है, जिससे विमानों का परिचालन बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है।

संबंधित समाचार