UP: खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में उबाल, रामपुर में सड़क पर दिखा आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत की सूचना मिलने के बाद शिया समुदाय में उबाल है। हालांकि मुस्लिम समुदाय पूरी तरह आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ खड़ा दिख रहा है। रामपुर में पुरुषों के साथ महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर उनकी मौत पर दुख जताया। 

उत्तर प्रदेश शासन में अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमंत्री रहे नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर को बेहद अफसोसनाक बताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि  ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत इंसानियत का कत्ल है। उनका कहना है कि यह केवल एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरी मानवता का मुद्दा है। वो सिर्फ ईरान के लीडर नहीं थे, बल्कि पूरी दुनिया के लोग उनसे मोहब्बत और अकीदत रखते थे। 

फिलिस्तीन के ऊपर इजराइल के हमले के खिलाफ आवाज ख़ामेनेई ने ही बुलंद की थी। वो हर कमजोर, गरीब और मजलूम की आवाज थे। आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि अमेरिका और इजरायल ने किस तरीके से दहशतगर्दी की है। पूरी मिडल ईस्ट को जंग की आग में झोंक दिया है। दुनिया के हर एक मुल्क और हर इंसाफ़ पसंद इंसान को अमेरिका और इजरायल की इस दहशतगर्दी की निंदा करनी चाहिए, क्योंकि जिस तरीके से ये पूरी दुनिया को जंग में धकेल रहे हैं वो अफसोजनक है।

संबंधित समाचार