Moradabad: गटर में डूबकर 3 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कुंदरकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के हरियाना गांव में रविवार की देर शाम तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते घर के गटर के गड्ढे में गिर गई-पानी में डूबकर उसकी जान चली गई। हरियाना गांव के रहने वाले गय्यूर का मकान बन रहा है।
गटर का गड्ढा बनाने के बाद उसकी लीकेज जांचने को पानी भर दिया गया था। उसी दौरान उसकी तीन साल की बच्ची अदीबा खेलते-खेलते गड्ढे में गिर पड़ी। डूबने से उसकी मौत हो गई।
घर में बच्ची न दिखी तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी देर तलाश करने के बाद वे गटर के पास पहुंचे वहां पानी में अदीबा को उतराता देख उनके होश उड़ गए। बच्ची की मौत से परिजन बेहाल हो गए।
