समय से पहले होलिका दहन: सहारनपुर में व्यक्ति को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र में सोमवार को कथित तौर पर समय से पहले होलिका दहन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय ने बताया कि अलीपुर नौगवां गांव में मन्नतराम के 28 वर्षीय बेटे पाला ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर वहां लकड़ियों के ढेर में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद होलिका दहन समिति के सदस्यों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पांडेय ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें :
होली-रमजान को लेकर जौनपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी, दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन

संबंधित समाचार