Aspirants: एस्पिरेंट्स सीजन 3 का होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर, जानिए कब और कहा होगी रिलीज
मुंबई। प्राइम वीडियो ने पनी सुपरहिट हिंदी ड्रामा सीरीज एस्पिरेंट्स सीजन 3 की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट 13 मार्च घोषित कर दी है। द वायरल फीवर के बैनर तले बनी और दीपेश सुमित्रा जगदीश द्वारा निर्देशित एस्पिरेंट्स सीजन 3 में नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन अपने पुराने रोल्स में नजर आएंगे, वहीं जतिन गोस्वामी इस सीजन में नई एंट्री हैं। एस्पिरेंट्स सीजन 3 का प्रीमियर 13 मार्च को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा।
नया सीजन डीएम अभिलाष की कहानी दो टाइमलाइन में दिखाता है। अभी के समय में, संदीप ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण अभिलाष के खिलाफ जांच शुरू हो जाती है, जिससे उसके दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते खराब होने लगते हैं और करियर पर भी संकट आ जाता है। वहीं पास्ट में, आईआरएस बनने के बाद, युवा अभिलाष आखिरी बार आईएएस की तैयारी करने का फैसला करता है।
