गोरखपुर में बच्ची की मौत: मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी हालत, संचालक फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के उरुवा इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाए जाने के बाद नौ साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार शाम को हुई इस घटना के सिलसिले में मुकदमा दर्ज करके मेडिकल स्टोर के फरार संचालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि बांसगांव थाना क्षेत्र के मसुरिया गांव की रहने वाली दिव्या (9) को हल्की खांसी व बुखार था और उसकी मां शशिकला उसे रविवार शाम जौहराबाद में एक मेडिकल स्टोर पर ले गयी थी। 

सूत्रों के मुताबिक, शशिकला ने आरोप लगाया है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उसकी बेटी की तबीयत देखकर तुरंत उसे एक इंजेक्शन लगा दिया लेकिन उसकी हालत सुधरने के बजाय तेजी से बिगड़ने लगी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेडिकल स्टोर का संचालक घटना के बाद अपनी दुकान बंद करके भाग गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश की जा रही है। उरुवा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जेपी तिवारी ने इस घटना को गंभीर मानते हुए हिदायत दी है कि मेडिकल स्टोर सिर्फ दवाएं बेचने के लिए अधिकृत हैं और उन्हें इंजेक्शन लगाने या क्लिनिक की तरह इलाज करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :
Holi No Power Cut UP: होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति में जुटेंगे कर्मी, 1 से 4 मार्च तक नहीं करेंगे आंदोलन

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म