Nepal Elections: विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में पहला आम चुनाव जारी, 1.89 करोड़ मतदाता आज करेंगे फैसला 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

काठमांडू। नेपाल में पिछले साल हुए 'जेन जेड' विरोध प्रदर्शन के बाद पहले आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह मतदान शुरू हो गया। पिछले साल हिंसक 'जेन जेड' प्रदर्शन के बाद नेपाल में प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सरकार गिर गयी थी। आम चुनाव में 1.89 करोड़ से अधिक नेपाली मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं।

नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा की जिन 165 सीट के लिए प्रत्यक्ष मतदान होना है, उनके लिए 3,406 उम्मीदवार मैदान में हैं और जिन 110 सीट पर अनुपातिक मतदान के जरिए चुनाव होना है, वहां 3,135 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और यह शाम पांच बजे समाप्त होगा।

मतपेटियां एकत्र किए जाने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। कार्यवाहक निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मतदान की पूर्व संध्या पर यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा था कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय और उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया था। 

तीन लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

नेपाल में चुनाव के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और सेना के समन्वय से एक एकीकृत सुरक्षा योजना के तहत तीन लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी। चुनाव की पूर्व संध्या पर यहां संवाददाता सम्मेलन में, कार्यवाहक निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय और उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा कि नेपाल सेना के समन्वय से एक एकीकृत सुरक्षा योजना के तहत 3,00,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भंडारी ने विश्वास व्यक्त किया कि मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भंडारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे समाप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मतपेटियों को एकत्र करने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :
पश्चिम एशिया में भीषण युद्ध जारी: ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमले किए, खामेनेई के लिए आयोजित शोक समारोह स्थगित

संबंधित समाचार