लखनऊ : चौक में दिखी पिचकारी से रंगों की जंग! ऊंट पर सवार ब्रजेश पाठक तो खुली जिप्सी में बैठक कर दिनेश शर्मा ने खेली होली

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

चौक/लखनऊ, अमृत विचार। नवाबों के शहर लखनऊ में होली के रंग बुधवार को जमकर बिखरे। पुराने लखनऊ के चौक इलाके में आयोजित पारंपरिक होली उत्सव में उत्साह का माहौल रहा, जहां उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और अन्य भाजपा नेता आम लोगों के साथ मिलकर होली खेलते नजर आए।

6

ऊंट और जिप्सी पर सवार होकर रंगों की मस्ती

इस ऐतिहासिक होली जुलूस में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार होकर पहुंचे, जबकि डॉ. दिनेश शर्मा खुली जिप्सी में सवार होकर एक-दूसरे पर पिचकारी और गुलाल से रंग डालते दिखे। ब्रजेश पाठक ने प्रेशर सिलेंडर और बड़ी पिचकारियों से कार्यकर्ताओं और भीड़ पर रंग बरसाया। जब दिनेश शर्मा ने उन पर रंग डाला, तो ब्रजेश पाठक ने चुनरी से मुंह ढककर मजेदार अंदाज में बचाव किया।

cats

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने ढोल बजाते हुए होली की मस्ती में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा पार्षद अनुराग मिश्रा 'अनु' के नेतृत्व में होली बारात निकाली गई, जो चौक चौराहे से शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट और गोल दरवाजा होते हुए वापस चौक पहुंची। बारात में हजारों समर्थक शामिल थे, जो ढोल-नगाड़ों, फाग गीतों और रंग-गुलाल के साथ झूमते रहे।

डॉ. दिनेश शर्मा बोले- राहुल गांधी का विदेश प्रेम कम हो

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, "चौक की यह होली ऐतिहासिक और बेहद खास है। आज ईरान-अमेरिका के बीच प्रेम की पिचकारी चले, यूक्रेन-रूस का युद्ध समाप्त हो और विश्व में शांति कायम रहे। अखिलेश यादव हों या मायावती, सभी एक होकर देश के विकास में जुटें। मायावती को जातिवाद से दूर रहना चाहिए। राहुल गांधी का विदेश प्रेम कम हो, हम यही कहेंगे कि वह एक से दो और दो से तीन हो जाएं।"

6

पूर्व सांसद लालजी टंडन के बेटे अमित टंडन ने बताया कि यह परंपरा अमृतलाल नागर और लालजी टंडन (बाबूजी) ने शुरू की थी। इसका मकसद था कि समाज के सभी धर्मों और वर्गों के लोग मिल-जुलकर होली मनाएं। जुलूस में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब शामिल होते हैं और लोग रंग-गुलाल के साथ-साथ पुष्पों की वर्षा से स्वागत करते हैं

मौजूद अन्य प्रमुख लोगकार्यक्रम में गोविंद शर्मा, ओम दीक्षित, रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, लक्ष्मीकांत पांडे, राहुल रस्तोगी, शालू टंडन, रामदेव, सुरेश मिश्रा (लल्लू) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

cats

माल थाने में पुलिसकर्मियों ने खेली होली 
 
माल : होली के मुख्य दिन ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को थाने परिसर में उत्साह से पर्व मनाया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के नेतृत्व में माल थाने के पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया, मिठाई बांटी और होली की शुभकामनाएं दीं।होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के कारण त्योहार का पूरा आनंद न ले पाने वाले पुलिसकर्मी अगले दिन मिलकर खुशियां मनाते हैं। थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया, "ड्यूटी के दबाव में हम त्योहार नहीं मना पाते, इसलिए विभागीय परंपरा के तहत दूसरे दिन सब साथ मिलकर भाईचारे का संदेश देते हैं।"कार्यक्रम में उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी समेत सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए।

संबंधित समाचार